BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सार्वजनिक कुआं अकस्मात् टूट कर धसा ग्रामीणों कुआं पास जाने से डर रहे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 14, 2020

सार्वजनिक कुआं अकस्मात् टूट कर धसा ग्रामीणों कुआं पास जाने से डर रहे


रेवांचल टाइम्स - ग्राम पंचायत मवई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 8 सारसडोली रोड का कुआं शनिवार की रात में अकस्मात धंस गया । जगत टूट कर कुए के अंदर समा गया । लगभग 35 फुट गहरा कुआं नाले के संपर्क में ही बना हुआ है जो लगभग 13 वर्ष पुराना है जिसकी जुड़ाई पत्थरों से कराई गई थी फिर भी अकस्मात धंस जाना किसी खतरे की ओर संकेत करता है । अगर दिन में पानी भरते अथवा उपयोग करते यह घटना होती तो जन हानि हो सकती थी । कपिलधारा योजना अंतर्गत निर्मित यह सार्वजनिक कुँआ लोगों की जलापूर्ति के लिए अच्छा साधन था मलबे के गिर जाने से जलस्तर ऊपर तक पहुंच आया है । 

अब यह मूक पशुओं , बच्चों , एवं नजदीक 'लगे घरों के लिए भी संकट उत्पन्न कर सकता है । अगर समय रहते इस पर कुछ सुधारात्मक अथवा     सुरक्षात्मक कार्य हो जाए तो आकस्मिक संकटों से बचा जा सकता है 



रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment