रेवांचल टाइम्स बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अब बड़े शहरों के बाद फिल्म निर्माण के लिए छोटे शहरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही बालाघाट में विद्या बालन अभिनित फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। ऐसे ही सतपुड़ा अंचल की वादियां विगत कई सालों से निर्माताओं को अपनी ओर खींच रही हैं। और पुराने समय में कई फिल्मों की शूटिंग छिंदवाड़ा जिले में की गई है पर विगत कुछ वर्षों से इसमें रिक्तता आ गई थी। पर अब एक बार फिर छिंदवाड़ा में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। मुंबई की कथार्सिस फिल्म निर्माण कंपनी नाट्यगंगा छिंदवाड़ा के सहयोग से छिंदवाड़ा के विभिन्न स्थानों पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। आगामी फरवरी माह में शूट होने वाली इस फिल्म के लिए लोकेशन ढूंढने और अन्य व्यवस्थाएं फिल्म की निर्माता और निर्देशक कर रही हैं। यह फिल्म एक छटवी क्लास के बच्चे और उसके शिक्षक के इर्दगिर्द चलती है जिसकी पृष्ठभूमि छिंदवाड़ा है। इस फिल्म की विशेषता यह होगी कि इसमें अभिनय करने वाले अधिकतर कलाकार छिंदवाड़ा के होंगे। फिल्म में बाल कलाकारों के चयन के लिए आगामी 15 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से नाट्यगंगा के संत जोसफ स्कूल के सामने स्थित ऑफिस में ऑडिशन लिया जाएगा जिसमें 10 से 12 वर्ष के लड़के भाग ले सकते हैं। कथार्सिस और नाट्यगंगा ने 10 से 12 वर्ष के लड़कों से ऑडिशन में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9424594903 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
Sunday, December 13, 2020
बॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडीशन 15 को छिन्दवाड़ा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment