जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को भू-माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुये भानतलैया क्षेत्र में अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्यवाही की गई. जेबीबी और लाव लश्कर के साथ पहुंची जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने कई अवैध निर्माण ढहा दिये.
कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये, जिसे देखते हुये काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था. बताया जा रहा है कि भू-माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उक्त कार्यवाही की.
रविवार की सुबह भानतलैया में मुख्य सड़क मार्ग से लगकर करीब 1800 भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये निर्माण को नष्ट करने की कार्यवाही की गई है. जिसमें खसरा नम्बर 118/1, 118/6 और 114/4 की इस भूमि पर नगर निगम की अनुमति और नक्शा पास कराये गये बिना कार्यालय का निर्माण कर लिया गया था.
अपर कलेक्टर संदीप जी आर के मुताबिक यह भूमि महेंद्र सोनकर, श्रीमती रीना सोनकर और एक अन्य के नाम पर दर्ज है. पुलिस और नगर निगम के सहयोग से सुबह से प्रारम्भ की गई अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही अभी भी जारी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन तथा सयुंक्त कलेक्टर एवं एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी मौके पर मौजूद हैं.
Sunday, November 22, 2020
Home
Jabalpur
Jabalpur City
Top
फड़बाज गज्जू सोनकर का ऑफिस घर दोनों को जमीदोज....प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
फड़बाज गज्जू सोनकर का ऑफिस घर दोनों को जमीदोज....प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
Tags
# Jabalpur
# Jabalpur City
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Jabalpur,
Jabalpur City,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment