रेवांचल टाईम्स - मंडला शनिवार को प्रदेश कार्यालय जबलपुर में हिंदू सेवा परिषद् मध्यप्रदेश कोर ग्रुप की बैठक आहुत की गई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में नवीन नियुक्तियों पर चर्चा की गई. हिंदू सेवा परिषद् के मार्गदर्शक परम पूज्य स्वामी डॉ मुकुंद दास जी महाराज गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर जबलपुर के आशिर्वाद, प्रदेशाध्यक्ष अतुल जेसवानी की अनुशंसा एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सहर्ष सहमति पर श्रीराम जन्मभूमि अभियोग के अधिवक्ता हरिशंकर जैन एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थली अभियोग के याचिकाकर्ता विष्णुशंकर जैन के द्वारा हिंदू सेवा परिषद् प्रदेश सहसचिव एवं हिंदू सेवा परिषद् मंडला के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के संगठनात्मक कौशल व नेतृत्वक्षमता को देखते हुए हिंदू सेवा परिषद् मध्यप्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया. विदित हो कि धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्वकाल में ही मंडला में टी राजा सिंह एवं साध्वी सरस्वती मिश्र के मुख्यातिथ्य में हिंदू धर्मसभाएं भी संपन्न
हुई हैं. श्री ठाकुर की इस नियुक्ति पर हिंदू सेवा परिषद् मंडला के जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा, महासचिव दुर्गेश ठाकुर, प्रचार प्रसार प्रमुख ब्रजेश सिहोसे, जिलाउपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र यादव,कोषाध्यक्ष नंदकुमार रजक, वरिष्ठ सदस्य रोहित चौकसे, प्रखंड प्रमुख दिनेश बर्मन, राहुल, अर्जुन, नंदलाल, राकेश सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया है.


No comments:
Post a Comment