रेवांचल टाइम्स -आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी मुख्यालय में आज कमिश्नर बी चंद्रशेखर बोरकर का डिंडोरी आगमन आज हो रहा है जो भली-भांति परिचित हैं इसके पहले भी कमिश्नर बी चंद्रशेखर दो साल तक डिंडोरी जिले कलेक्टर पद पर पदस्थ रह चुके हैं जिन का कार्य काफी सराहनीय जाना जाता था कमिश्नर बी चंद्रशेखर बड़े तेज स्वभाव मिजाज से जाने जाते हैं डिंडोरी जिले में इन के आगमन को लेकर जिले के कई छोटे-बड़े अधिकारी मै दहशत का माहौल देखा गया जिले में कई अधिकारी अपने कर्मचारियों को समझाइश देते हुए भी नजर आए इसी के साथ डिंडोरी जिले में कमिश्नर बी चंद्रशेखर का दौरा कब कहां हो जाए किसी को पता नहीं है और कहां निरीक्षण करने पहुंच जाएं यह तो कोई नहीं जान सकता जिससे अधिकारियों मै काफी दहशत दिखाई दे रही है जिले के कई अधिकारी अपने स्तर से अपनी फील्ड में मुस्तैद नजर आ रहे हैं
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment