रेवांचल टाईम्स - विगत एक माह से पेयजल की समस्या पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों का नहीं जा रहा है समुचित ध्यान
समीपस्थ ग्राम पंचायत मानेगाॅव जनपद पंचायत नैनपुर के ग्रामीण जनसमुदाय विगत एक माह से अपनी पेयजल की गम्भीर समस्याओ को लेकर बेहद परेशान है किन्तु यहाँ के स्थानीय ग्राम पंचायत मानेगाॅव के पदाधिकारियों का इस और समुचित ध्यान नहीं जाने से यहाँ के वशिन्दे को पेयजल की पूर्ति के लिए जंग खाये वर्षों से जर्जर हैन्ड़पम्पो की शरण लेनी पड़ रही है । वैसे तो पंचायत मै नल जल योजना संचालित किन्तु पंचायत की भारी लापरवाही एवं निष्क्रियता के चलते यहाँ पर पेयजल को लेकर गाँव मै चारों तरफ भयावह मची हुई है ।
गत दिनों यहाँ के ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि ग्राम पंचायत मैं नल जल योजना संचालित है किन्तु यहाँ पर समुचित देखरेख एवं लापरवाही के कारण आये दिनों पम्प की मोटर जल जाती है तो कभी मोटर नीचे गिर जाती है तो कभी नलजल की बिजली कट जाती है जिसके कारण ग्रामीणों को पूरे दिन पेयजल को लेकर बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
संबंधित पी एच ई विभाग एवं जिला प्रशासन को भी इसकी सिकवा सिकायते की गई है किन्तु यहाँ पर आज पर्यन्त ग्रामीणों को पेयजल की समस्याओ से छुटकारा नहीं मिला है । ग्राम के सुकदेव सिंह ठाकुर, रोशन दास मोगरे , भरत गुरू जी एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया है कि यहाँ पर एक लम्बे अरसे से पेयजल की विकराल समस्या बनी हुई है ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोग ग्राम विकास से दूरी बनाये हुये है जिससे यहाँ पर दिन प्रति दिन ग्राम वासियो को अनेको जन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है ।
ग्रामीणों के द्वारा जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जन माँग की गई है कि यहाँ पर विगत एक माह से बन्द पड़ी नलजल योजना को शीघ्र सुधारा जाये एवं समय सीमा के अन्दर ग्रामीणों को पेयजल की पूर्ति की जाये जिससे ग्राम मैं पनप रहा आक्रोश शांत हो सके ।

No comments:
Post a Comment