BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरेना को लेकर जन जागरूकता अभियान हुआ आरंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 26, 2020

कोरेना को लेकर जन जागरूकता अभियान हुआ आरंभ



रेवांचल टाईम्स - पूजा महिला मण्डल जामगाॅव के द्वारा ग्रामीणों को किया जा रहा है जागरूक

नेहरू युवा केन्द्र मण्ड़ला, युवा काय॔ क्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संम्बधित स्थानीय युवा मण्डल एवं महिला मण्डलो के द्वारा इन दिनों जिला युवा समन्वयक के निर्देशानुसार नैनपुर विकास खण्ड क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर ग्रामीण जनसमुदायो को गाँव गाँव जागरूकता अभियान चला कर जागरूक करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है ।

विगत दिनों से स्थानीय पूजा महिला मण्डल जामगाॅव के महिला पदाधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत के सभी वार्डों मैं घर घर जाकर कोविड़ 19 जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मण्डल की महिलाओं के द्वारा घरों मैं स्वच्छता अभियान मैं वृद्धि, शारीरिक साफ सफाई एवं 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी । नेहरू युवा केन्द्र संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार कोरोना को लेकर जन जन तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मैं जनसमुदाय को जागरूक कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर बेनर पोस्टर एवं घर घर लोगों से संम्पर्क स्थापित करके जनसमुदाय को इस महा मारी से बचाव का तरीका बताया जा रहा है एव इन्हें जागरूक किया जा रहा है ।

ज्ञातव्य हो कि नैनपुर विकास खण्ड क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों मैं विगत अनेक माहों से पूजा महिला मण्डल जामगाॅव तहसील नैनपुर जिला मण्ड़ला के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लगातार विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियो एवं शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर गाँव गाँव जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इन दिनों नेहरू युवा केन्द्र मण्ड़ला मैं पदस्थ जिला युवा समन्वयक प्रतीक सिन्हा के मार्गदर्शन मैं नैनपुर विकास खण्ड क्षैत्र के सभी ग्रामीण अंचलों कोरोना को लेकर जन जागरूकता अभियान वृहद रूप से चलाया जा रहा है । इस अभियान मैं पूजा महिला मण्डल जामगाॅव के पदाधिकारियों के द्वारा लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके जनसमुदाय को जागरूक करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment