रेवांचल टाईम्स - चुटका परमाणु तक बनी सङक का चौरीकरण करने में मनमानी को लेकर बोरिया,देवहार, देवगांव, बीजेगांव, मानेगांव, देहरा, चुटका, टाटीघाट आदि गांव के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञात हो कि चुटका परमाणु परियोजना के लिये सङक चौरीकरण के नाम पर सङक के किनारे किसानों की निजी भूमि पर खंभे लगाए जा रहे हैं।बिना किसानों की सहमति के खेतों में खंभे लगाने को लेकर किसान आक्रोशित हैं।इसे लेकर विगत 15 अक्तूबर को टीकरीया में एक बङी बैठक आयोजित किया गया था।जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रभावित होने वाले गाँवों से प्रस्ताव पारित कर सङक चौरीकरण का विरोध किया जाएगा और इस सबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कलेक्टर से मिलने गए 21 लोगों में से चार लोगों को कलेक्टर ने चर्चा हेतु अपने कक्ष में बुलाया। जिसमें चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति के दादु लाल कुङापे और मीरा बाई,मनमोहन सिंह गोठरिया सरपंच बोरिया और ओमप्रकाश सोयाम सरपंच देहरा चर्चा में शामिल रहे।प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को बताया कि रोड बनाने वाला विभाग मनमानी तरीके से खेतों में खंभे लगा रहा है और इसके लिए किसी ग्राम वासियो से सहमति नहीं लिया गया है।दादु लाल कुङापे और मीरा बाई ने कहा कि हमलोग इस परियोजना को लगाने का विरोध कर रहे हैं। तब सङक चौरीकरण का औचित्य क्या है?हमलोग एक बार बरगी बांध से विस्थापित हो चुके हैं।हमें दुबारा विस्थापित नहीं किया जाए।कलेक्टर महोदया ने कहा कि सङक चौरीकरण के मामले को दिखवाता हूँ और जल्द ही चुटका आने का आश्वासन भी दिया है।प्रतिनिधि मंडल में नारायणगंज के जयस अध्यक्ष काशीराम बरकङे,सेवा राम पन्द्रो ,जगन्नाथ सोयाम,गुलाब सिंह मरकाम,पुहप सिंह उइके,बराती लाल बरकङे,हल्के राम कुंजाम,हनमत सिंह कुंजाम,विनोद कुंजाम,लामु सिंह कोकङीया,दयाल सिंह परते,मुन्नी बाई कोकङीया,मुन्ना लाल बर्मन,मुन्ना यादव एवं शारदा यादव शामिल थे।


No comments:
Post a Comment