BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा बनाए वीडियो का किया विमोचन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 11, 2020

राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा बनाए वीडियो का किया विमोचन



रेवांचल टाईम्स - मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बनाया मरीज और चिकित्सक के रिश्ते पर म्यूजिकल वीडियो


         राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में  पंडित जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सालय रायपुर के डॉक्टरों द्वारा बनाये गये म्यूजिकल वीडियो का विमोचन किया। विमोचन के अवसर पर सिकल सेल संस्थान के महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग डॉ. अरविंद नेरल उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर इंसान के रूप में एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे लोग ईश्वर स्वरूप मानते हैं। कोरोनाकाल में डॉक्टरों ने जिस समर्पण भाव से कार्य किया और उन्होंने कई कोरोना मरीजों की जान बचाई, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो म्यूजिकल वीडियो बनाई है, उसके लिए मैं बधाई देती हूं। इस वीडियो के माध्यम से समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। चिकित्सकों द्वारा अपने व्यस्तम जीवन के बीच समय निकालकर बनाया गया यह वीडियो उनके रचनात्मकता को दर्शाता है।

        डॉ. नेरल ने बताया कि यह वीडियो मरीज और डॉक्टर के सम्बन्धों पर आधारित है। इस वीडियो में चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित किया गया है। इसका निर्माण डॉक्टरों की टीम द्वारा ही किया गया है। साथ ही गीत और संगीत डॉक्टरों द्वारा बनाया गया है और उनके द्वारा गाया गया है। यह वीडियो ‘हम तुम्हारे साथ हैं’ थीम पर आधारित है। इस अवसर पर डॉ. आर. एल. खरे, डॉ. वर्षा मुंगतवर, डॉ. मान्या ठाकुर, डॉ. आकाश लालवानी, डॉ. पीयुष भार्गव, डॉ. वंदना देवांगन, डॉ. प्रभा ठाकुर भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment