BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उच्च न्यायालय के आदेशों व प्रशासन के दिशा निर्देशों और प्रतिबंध के बाद भी जारी है अवैध निर्माण अतिक्रमण खुदाई खनन को लेकर सांकेतिक क्रमिक अनशन प्रारम्भ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 12, 2020

उच्च न्यायालय के आदेशों व प्रशासन के दिशा निर्देशों और प्रतिबंध के बाद भी जारी है अवैध निर्माण अतिक्रमण खुदाई खनन को लेकर सांकेतिक क्रमिक अनशन प्रारम्भ



रेवांचल टाईम्स - मां नर्मदा पूजन के बाद सिद्ध घाट पर ही बैठ गए नर्मदा पुत्र शिव कन्या के द्वार कन्या ने दिलाया संकल्प जन जागरण सांकेतिक क्रमिक अनशन प्रारम्भ 

          नर्मदा पुत्रों ने पद यात्रा को सिद्ध घाट में विश्राम दिया 24 घंटे में प्रशासन ने कार्यवाही के लिए कहा तो

       जन जागरण पद यात्रा के निकलने से पहले प्रशासन पहुंचा समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार से कहा 24 घंटे में कार्यवाही करेंगे।

उच्च न्यायालय के आदेशों व प्रशासन के दिशा निर्देशों व प्रतिबंध के बाद भी जारी है अवैध निर्माण अतिक्रमण खुदाई खनन प्रशासन कार्यवाही से बच रहा है दबंग पूंजीपतियों माफियों को नर्मदा पथ पर नही रोक पा रहा।

समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगे कहा कि जब तक कार्यवाही नही होगी तब तक क्रमिक अनशन पद यात्रा जन जागरण होगा ,जीवनदायनी माँ को बचाने उग्र आंदोलन के लिए नर्मदा पुत्र प्राण प्रण से संकल्पित है।


माँ नर्मदा पूजन के साथ सिद्ध घाट से नर्मदा पुत्रों ने समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार के सानिध्य एवं पूज्य स्वामी गिरिशानंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति में प्रारम्भ किया जन जागरण क्रमिक अनशन का प्रारंभ।

आज सुबह से ही प्रशासन सिद्ध घाट पर सक्रिय रहा लगातार प्राशासन ने पद यात्रा को रोकने का प्रयास किया जिस पर समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार सिद्ध घाट पर ही बैठ गए।प्रशासन ने जब सिद्ध घाट में आकर कहा है कि अगले 24 घंटे में हम दोषियों पर कार्यवाही करेंगे तब जन जागरण पद यात्रा को आज सिद्ध घाट में ही क्रमिक अनसन के साथ विश्राम दिया।

      समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार ने आज पुनः शासन प्रशासन को स्पष्ट कहा कि नर्मदा पथ पर हो रहे अवैध निर्माण अतिक्रमण खनन पूर्णतः तत्काल प्रतिबंध करें उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कर हरित क्षेत्र को संरक्षित करें

       आज सैकड़ो नर्मदा पुत्रों ने जीवनदायनी माँ नर्मदा के प्रति अपनी आस्था को प्रगट करते हुए महासंकल्प लिया।

         जिसमें आज समाजसेवी भारत सिंह नीलेश रावल शिव यादव विशाल तिवारी अंबुज मिश्रा ओंकार दुबे रोहित तिवारी संजू डेलन छोटे राव प्रतीक राव रामरतन कमलेश सिंह रविन्द्र कुशवाहा रविकरण साहू आदि अनेक नर्मदा पुत्र उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment