रेवांचल टाइम्स - पूरा मामला जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत छपारा के समीप भीमगढ़ का है जहां 200 से ढाई सौ बंदरों का आतंक.20 से 25 बंदरों को पकड़ कर वन विभाग द्वारा पहुंचाया घुनई जंगल.ग्राम भीमगढ़ में बंदरों का बहुत ज्यादा आतंक फैला हुआ है. ग्राम भीमगढ़ में बंदरों की कम से कम चार से पांच टोली है.एक टोली में 40 से 50 बंदरों का झुंड रहता है. जिससे बंदरों की किसी भी टोली द्वारा किसानों की फसल एवं सब्जी भाजी लगाने वाले गरीब किसानों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है. ग्रामीणों के घरों के अंदर से बंदरों द्वारा खाने पीने की वस्तु उठाकर ले जाना. कहीं ग्रामीणों को.काटने के लिए दौड़ना.या झपटना. यह बंदरों के लिए आम बात हो गई है। वन विभाग के अधिकारी सिद्धार्थ दीपांकर के मार्गदर्शन एवं अरविंद सराठी की कार्यकुशलता के चलते ये सराहनीय कार्य किया गया एवं क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ दीपांकर के द्वारा जानकारी दी गई कि हमारी टीम द्वारा कुछ ही महीने में सभी काले मुंह के बंदरों को भीमगढ़ ग्राम से पकड़ कर दूर घुनई के जंगल में भेज दिया जाएगा! बंदरों से परेशान किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी का आभार प्रकट किया गया!
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment