रेवांचल टाइम्स - विधायक ने की एमपीईबी अधिकारियों के साथ बैठक को सिवनी भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने निवास पर किसान बंधुओं को हो रही बिजली समस्या को लेकर एमपीईबी के अधिकारियों की बैठक ली। जहां पर विधायक राय ने एमपीईबी के अधिकारियों से कहा कि हमारे किसान बंधुओं को इस समय जहां बिजली की भारी आवश्यकता होती है परंतु उन्हे ऐसे समय मे सुलभ बिजली नही मिल पा रही है। जिसका अतिशीघ्र निराकरण किये जाने की बात कही।
इस दौरान विधायक राय के निवास पहुंचे एमपीईबी अधीक्षण यंत्री मिश्रा ने राय को आस्वस्त कराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे
बिजली के टूटे तारों का दुरुस्तीकरण, सभी जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने व अन्य आवश्यक सुधार कार्य कर आगामी 20 नवंबर तक सुलभता के साथ बिजली प्रदाय किये जाने की बात कही। जिस पर विधायक दिनेश राय मुनमुनद्वारा अधीक्षण यंत्री मिश्रा व उपस्थित अधिकारियों से उक्त संबंध मे पुन:20 नवंबर 2020 को समीक्षा बैठक किये जाने की बात कही गई।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment