BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लालबर्रा की दुकानों में की गई कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 19, 2020

लालबर्रा की दुकानों में की गई कार्यवाही



रेवांचल टाइम्स  खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले के लालबर्रा तहसील में 18 नवंबर 2020 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान शारदा होटल, गुजराती स्वीट्स, जैन डेरी एवं जेके इंटरप्राइजेज में जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किये गये। इस कार्यवाही के दौरान शारदा होटल से 1845 रुपए मूल्य की कोल्ड ड्रिंक्स आउटडेटेड पाए जाने पर नष्टल करायी गई। जबकि गुजरात स्वीट से 18 नमूने मैजिक बॉक्स में जांच किए। इसी प्रकार जैन डेयरी से 10 नमूने मैजिक बॉक्स से जांच किए गए एवं दो नमूने जांच हेतु भोपाल के लिए गए भेजे गये। अरिहंत ट्रेडर्स से 755 रुपये मूल्य की आउटडेटेड चॉकलेट पाए जाने पर मौके पर नष्टी करण की कार्यवाही की गई । इस प्रकार लालबर्रा से कुल 40 नमूने जांच के हेतु लिए गए।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment