रेवांचल टाइम्स - जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को कोरोना की प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 10 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन के प्रोटोकाल के अनुसार 15 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें 18 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 2315 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 2258 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 31 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 15 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और 11 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अन्य जिलों एवं राज्यों में बालाघाट जिले के 322 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को बालाघाट जिले के 10 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इन मरीजों में नगरीय क्षेत्र बालाघाट के वार्ड नंबर 20 का 30 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 17 सुभाष चौक की 62 वर्षीय महिला, लालबर्रा तहसील के ग्राम मानपुर की 61 वर्षीय महिला, परसवाड़ा तहसील के ग्राम सुकड़ी का 21 वर्षीय युवक, ग्राम अरंडिया के 18 वर्षीय व 12 वर्षीय बालक, पुलिस थाना लामता के 40 वर्षीय, 30 वर्षीय व 26 वर्षीय जवान, वार्ड नंबर 3 लामता का 32 वर्षीय पुरुष शामिल है।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा पर्याप्त संख्या में बेड का इंतजाम किया गया है। कोविड सेंटर गोंगलई बालाघाट, बैहर एवं लांजी में 575 बेड एवं आईटीआई के पीछे बुढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में आक्सीजन सुविधा युक्त 105 बेड का इंतजाम किया गया है। 19 नवंबर को सुबह 08 बजे की स्थिति में कोविड केयर सेंटर के 575 में से 27 बेड मरीजों से भरे हैं। आक्सीजन युक्त आई सी यू बेड पर 01 मरीज भर्ती हैं। 20 मरीजों को होम आईसोलेशन में भर्ती रखा गया है। कोरोना पाजेटिव 871 मरीजों को आरोग्य कसायम काढ़ा दिया जा रहा है। कोरोना जांच के लिए बालाघाट जिले से 43 हजार 203 सेंपलृ भेजे जा चुके है। इनमें से 39 हजार 516 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment