रेवांचल टाइम्स .- जिला मुख्यालय के विकास खंड महेदवानी के कठोतिया का है जहां बदमाश तिजोरी ले उड़े मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने पुलिस थाना महेदवानी से महज 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित आदिम जाति सहकारी सेवा समिति लैंप्स कठौतिया के बचत बैंक में रखें एक लाख रुपए सहित तिजोरी को साफ कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार के दरमियान रात को चोरों ने बचत बैंक के सामने कमरे में सो रहे चौकीदार के कमरे को बाहर से चिटकनी लगाकर बंद कर दिया और आराम से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर तिजोरी सहित उसमें रखे 96 हजार 958 रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए चौकीदार जब सुबह उठा तो दरवाजा खोलने की कोशिश किया दरवाजा नहीं खुला। तब चौकीदार ने दरवाजे को खुलकर किसी तरह से बाहर निकला और जैसे ही बैंक मुख्य दरवाजे में ताला ना देखा तो अक्का बक्का रह गया और दौड़ कर शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी शाखा प्रबंधक तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो रुपया सहित तिजोरी गायब मिली उन्होंने तत्काल पुलिस थाना महेदवानी जा कर घटना की लिखित शिकायत दी वही चौकीदार मंगल सिंह ने बताया कि चोरों ने मुझे कमरे में बंद कर बाहर से चिटकनी लगा दिया था जब सुबह नींद खुली तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो मैं फोन लगाने की कोशिश किया परंतु बीएसएनल का नेटवर्क ना होने के कारण फोन नहीं लग पाया बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर बाहर आया इसके पूर्व लगभग 3 महीने पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में नकाबपोश चोर घुसे थे जो बैंक सायरन की बजने के कारण असफल चोरी का प्रयास असफल ही रह गया चोरों की सीसी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही चोरों ने महेदवानी पुलिस को चैलेंज करते हुए फिर एक बार चोरी की घटना को अंजाम दिया चोरी की लिखित सूचना मिलने के घंटों बाद महेदवानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना कर चौकीदार तथा शाखा प्रबंधक के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
पुलिस को चुनौती दे रहे नकाबपोश चोर
पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले हुए बुलंद
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment