BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन ग्राम में हुई झूटे नाम से फर्जी शिकायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 20, 2020

वन ग्राम में हुई झूटे नाम से फर्जी शिकायत




विभाग का समय खराब और गलत नाम से शिकायत करने वाले पर हो कार्यवाई

वन परिक्षेत्र कालपी में रहने वाले लगफग 15 लोगो पर अतिक्रमण के नाम से किसी फर्जी व्यक्ति के द्वारा कालपी में रहने वाले गनपत सिंह झारिया के नाम से झूटी शिकायत सीसीएफ कार्यालय एवं जिला कलेक्टर कार्यालय को की गई जांच प्रारम्भ होते ही कालपी रेंजर पी के प्यासी से इस विषय पर चर्चा की गई एवं शिकायत पत्र पर दर्ज नाम गनपत सिंह झारिया से वन विभाग द्वारा संपर्क किया गया जिसमे डिप्टी रेंजर कमर खान एव वीट प्रभारी राजेश उइके शिकायत पत्र के साथ जांच पर आए जिसमे गनपत सिंह झारिया द्वारा स्पष्ट रूप से शिकायत को झूठी शिकायत,एव फर्जी हस्ताक्षर बताया गया एवं साथ ही बताया गया कि मेरे द्वारा जो शिकायत की गई वह दीपक यादव निवासी कालपी की गई है जिसकी पावती मेरे पास उपलबध है जिसमे अभी तक विभाग द्वारा कोई कार्यवही नही की गई वही आरोप लगाते हुए कहा गया कि यह व्यक्ति विशेष की जांच है जिसको भटकाने का प्रयास किया जा रहा मेरे द्वारा 15 लोगो वाली शिकायत झूठी जिसको शिरे से खारिज करता हुँ औऱ मेरे नाम से झूठी शिकायत करने वाले ओर विभाग का समय नष्ट करने वाले कि जांच हो और सख्त करवाई हो जिसमे


सवाल यह खड़ा होता है इस तरह से गंभीर मामले की झूटी शिकायत करने वाले जो कानूनी प्रक्रिया का मजाक बना रहे हैं और जिन मामलों में गंभीरता से जांच हो ऐसे मुद्दों को भटका रहे है उन पर वन विभाग को फर्जी शिकायत करने वाले कि पड़ताल कर पहचान कर कठोर करवाई करनी चाहिए। साथ ही गनपत सिंह झारिया का आरोप है जिस दीपक यादव की शिकायत की है जिस पर जांच नही हो रही है वही दीपक यादव द्वारा जिस के साथ जमीन का क्रय विक्रय किया गया है वह वन परिक्षेत्र कालपी कार्यालय में दैनिक वेतन पर कम्प्यूटर ऑपरेटर है जिसने ग्राम के लोगो को नोटिस बाटने से पहले जा कर मीटिंग बैठा कर बताया था कि आपकी शिकायत हुई है और किसने की है जो कि विभाग से साथ धोखा है और विभाग की शासकीय गुप्त जानकारी को सार्वजनिक की है जिससे विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं औऱ जो कि अपराध की श्रेणी में भी आता है ऐसे लोगो पर करवाई होनी चाहिए वही वन  विभाग कालपी द्वारा कार्य वाई ना करना और सच को सामने ना लाना विभाग को भी  मिली भगत की लाइन मे खड़ा करता है।

No comments:

Post a Comment