रेवांचल टाईम्स - मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सीतापार का सरपंच घनश्याम शर्मा मनमानी पर उतारू है। सरपंच पद का दुरुपयोग कर शासकीय संपत्ति ग्राम पंचायत के टैंकर को प्राइवेट ठेकेदार को किराए पर देकर उठा रहे हैं वेजा फायदा वर्तमान में इनके द्वारा ग्राम पंचायत का एक टेंकर चौरई के कुंडा फाटक के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगा हुआ है।उक्त टेंकर के बारे में पूछने पर सरपंच ने कहा कि हमारी मर्जी है हम पंचायत की संपत्ति का चाहे जहाँ उपयोग करे आपको जो करना है करे।इससे यह प्रतीत होता है कि सरपंच को शासन प्रशासन किसी का भय नही है वह अपनी मर्जी से अपने मुताविक शासन के नियमों को ताक पर रख कर कार्य करने में माहिर हैं।
सरपंच ने किराए पर दे दिया पंचायत का टैंकर
ग्राम पंचायत सीतापार के ग्रामीण सरपंच की मनमानी से खासे परेशान है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में दो टैंकर होने के बाद भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पानी की किल्लत से ग्रामीण जूझ रहे हैं। वास्तव में पंचायत के पास दो टैंकर है लेकिन एक टैंकर कहां है इस बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि सरपंच टैंकर को चौरई ब्लॉक पर किराए पर चला रहे हैं। वहीं दूसरे टैंकर के टायर ट्यूब को निकालकर अन्य ट्रैक्टर में लगवा दिया है जो जांच का विषय बना हुआ है। तो वर्तमान सरपंच के लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही। ग्रामीनो द्वारा सीईओ जनपद पंचायत को इसकी शिकायत की जाएगी। ग्रामीण ने दोनों टैंकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सरपंच की तानाशाही से ग्रामीण परेशान
सरपंच ने किराए पर दे दिया टेंकर ।


No comments:
Post a Comment