रेवांचल टाइम्स - राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र भारत सरकार द्वारा सिवनी जिले में तीन भूकंप मापी यंत्र स्थापित किया गया है। भूकंप मापी यंत्रो को सिवनी मुख्यालय के अतिथि गृह में एवं तहसील कार्यालय बरघाट तथा तहसील कार्यालय कुरई में स्थापित किया गया हैं। यह यंत्र भूकंप गतिविधियों का डेटा विश्लेषण कर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र नई दिल्ली एवं जिला प्रशासन को समग्र रिपोर्ट प्रदान करेगा। जो आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने में सहायक सिद्ध होंगी।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment