BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध जाँच का अभियान चलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 12, 2020

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध जाँच का अभियान चलाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश


रेवांचल टाइम्स - दीपावली त्यौहार को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन की खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति अभियान के क्रियान्वयन के लिए आज 11 नवंबर को कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में खाद्य एवं औषधि प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, नापतौल विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौजूद थे।

     बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में मिलावट के विरुद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कार्यवाही करें। इसके लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई एवं जिले में सतत अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करने खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र करने एवं प्रकरण तैयार करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर आर्य ने अधिकारियों का दल बनाकर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच करने, मिलावट एवं अनियमितता पाए जाने पर मैजिक बॉक्स का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक नमूने जांच हेतु लेकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment