BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेवानिवृत्त आठ कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया पीपीओ का वितरण दी शुभकामनाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 12, 2020

सेवानिवृत्त आठ कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया पीपीओ का वितरण दी शुभकामनाएं


रेवांचल टाइम्स - माह अक्टूबर 2020 में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त 08 कर्मचारियों को आज 12 नवंबर को कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा पीपीओ का वितरण किया गया और उन्हें भविष्य के सुखी एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए, जिला पेंशन अधिकारी अंजनीश पन्द्रे एवं जिला पेंशन कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद था।


     अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद माह अक्टूबर 2020 में सेवानिवृत्त हुए जल संसाधन विभाग के उपयंत्री  विजय कुमार लूथरा, बंजर नदी परियोजना के स्थल सहायक फूलचंद दमाहे, विकासखंड बालाघाट के सहायक शिक्षक  छोटेलाल बिसेन, नंदा शिवणकर, लक्ष्मी सोनवाने, लोक निर्माण विभाग के स्थल सहायक मो युनूस खान, पुलिस विभाग के आरक्षक स्वर्गीय  दिनेश कुमार बिसेन की पत्नी कौशल्या बिसेन एवं सहायक उप निरीक्षक स्वर्गीय भगवत शरण पालीवाल की पत्नी श्रीमती शारदा पालीवाल को पीपीओ प्रदान किया गया।


     उल्लेखनीय है कि जल संसाधन सर्वेक्षण संभाग के उपयंत्री विजय कुमार लूथरा 41 वर्ष तक अपनी सेवायें देने के बाद सेवानिवृत्त हुए है। उनके द्वारा मोती तालाब समिति में विभागीय तौर पर सराहनीय योगदान दिया गया है। जिसके फलस्वरूप मोती तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य को गति मिल सकी है।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment