BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मड़ई मेलों में उड़ी प्रशासन के नियमो की धज्जियां न मास्क न सोशल डिस्टेंस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 22, 2020

मड़ई मेलों में उड़ी प्रशासन के नियमो की धज्जियां न मास्क न सोशल डिस्टेंस



रेवांचल टाइम्स - दीपावली केआते ही मड़ई मेलों की शुरूआत हो जाती है वही इस साल कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने मढ़ई मेलों में आंशिक छूट दी है और साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए है 

        वही सात दिनों बाद लगने वाली नैनपुर नगर में वर्षो से लगती आ रही साते में मड़ई आमजनों को अब कोरोना का कोई भी भय नजर नही आया आमजन बेधड़क होकर साते मड़ई में धूमते फिरते नजर आए ओर व्यापारी अपना व्यापार करते न चेहरे पर मास्क न किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंस वही जिला प्रशासन एवम कलेक्टर के निदेशानुसार मेले या मड़ई में झूलो में प्रतिबंध लगा दिया गया है व पूजा पाठ की दुकान खाने पीने की वस्तुओं की दुकानों की इजाजत दी गयी और साथ ही मड़ई में आने वाले दुकानदारों एवम आमजनो को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने एवम सोशल डिस्टेंस का पालन की हिदायत भी दी गयी साथ ही नियमो को ना मानने वालों पर कार्यवाही के लिए भी कहा गया वही मड़ई में आकर नैनपुर अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा भी दुकानदारों को मास्क लगाने एवम सोशल डिस्टेंस के बारे में बताया गया और ये भी कहा गया मास्क आप भी पहने ओर दुकान आने वाले लोगो को भी मास्क लगवाए इसके साथ अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा मड़ई का जायजा भी लिया गया और नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को भी मड़ई की व्यवस्थाओं के लिए हिदायत दी गयी लेकिन साते मड़ई में न तो दुकानदार मास्क लगाए नजर आये न ही आमजन न ही कोई भी सोशल डिस्टेंस मड़ई के नजारे को देख तो यही नजर आ रहा था कि अब नियम केवल कागजो में ही सिमट कर रह गए है ओर लोगो के मन से कोरोना का डर भी समाप्त हो गया है

No comments:

Post a Comment