BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सजग रहें आयुष अधिकारी, आयुष राज्य मंत्री कावरे ने की समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 22, 2020

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सजग रहें आयुष अधिकारी, आयुष राज्य मंत्री कावरे ने की समीक्षा

 

रेवांचल टाइम्स - आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकडों के दृष्टिगत आयुष अधिकारियों को कोरोना की रोकथाम के लिये सजग रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिये है कि आयुष औषधालय में दवाईयों की उपलब्धता एवं उपचार की व्यवस्थाएँ सुचारू रखी जाएं।


         राज्यमंत्री कांवरे मंत्रालय में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के आयुष अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने वेलनेस सेंटर के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की हौसला अफजाई की।


    बैठक में पिछली विभागीय समीक्षा का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राज्यमंत्री कांवरे ने आयुष महाविद्यालय, आयुष विंग तथा आयुष औषधालयों में ओपीडी एवं आईपीडी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हर्बल गार्डन की अद्यतन स्थिति औरजिलों में प्रगतिरत भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति जानने के बाद इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। संभागीय आयुष अधिकारियों ने संभागान्तर्गत किये गये निरीक्षणों की जानकारी दी। आरोग्य कषायम एवं गृडूचि की शोध का प्रेजेन्टेशन भी दिया गया इस मौके पर प्रमुख सचिव सह आयुक्त प्रतीक हजेला भी उपस्थित थे।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment