BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी अगले कुछ घंटे हो सकते हैं खतरनाक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 2, 2020

जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी अगले कुछ घंटे हो सकते हैं खतरनाक




रेवांचल टाइम्स -  जिले में नागरिकों की जान माल की सुरक्षा हेतु अधीनस्थ अमले को हाई अलर्ट पर रखने एवं समस्त सुरक्षात्मक तैयारी रखे जाने मैं भारतीय मौसम विभाग केंद्र के इंचार्ज राडार एवं सिसमोला वेद प्रकाश द्वारा अधोहस्ताक्षरी को दिनांक 1/11/ 2020 को प्रातः दूरभाष पर अवगत कराया गया है। कल दिनांक 31 अक्टूबर 2020 की शाम 18: 16: 37 बजे 3.5 रिक्टर के भूकंप के झटके रिकॉर्ड हुए। सिवनी मध्य प्रदेश मे 22.00 अक्षांश 79.70 देशांश के जिला सिवनी के बरघाट तहसील के ग्राम सांडदेव रैयत के आसपास 3.5 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ जिसका एपी सेंटर 10 किलोमीटर गहराई में स्थित है इंचार्ज राडार एवं से सिसमोली भारतीय मौसम विभाग केंद्र के द्वारा अवगत कराया गया कि अगले 72 घंटों में भूकंप के झटके आने की संभावना है।

    

         जिले के नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा हेतु समस्त आवश्यक उपाय किए जाने के संबंध में अधिनस्थ हमले को हाई अलर्ट पर रखने एवं समस्त सुरक्षात्मक तैयारी रखे जाने के संबंध में अपने स्तर में निर्देशित करें ताकि किसी भी प्रकार की परिस्थितियों में नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment