BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नरवाई जलाने पर न हो कार्यवाही को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 2, 2020

नरवाई जलाने पर न हो कार्यवाही को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन



रेवांचल टाइम्स जिले में नरवाई जलाने को लेकर आज मंडला जिले के नैनपुर-  प्रशासन द्वारा जिले में नरवाई जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है और नरवाई जलाने वाले किसानों पर कार्यवाही भी की जा रही है क्योकि नरवाई जलाने से होने वाले अग्निकांड अनेको पर ग्रामीण क्षेत्रो में हो चुके है जिससे जान एवं माल के नुकसान की घटनाएं भी सामने आती है आग की लपटों से सैकड़ो हरे भरे पेड़ पौधे भी जल जाते है एवं कई बार बेजुबान जानवरो की मौते भी हो जाती है  प्रशासन के इस कड़े रुख से किसानों में अब आक्रोश सा दिखता नजर आ रहा  है किसानों का कहना है कि अगर हम पराली न जलाए तो रबी की फसल की बोनी नहीं हो सकती जिससे हमें मजबुरन पराली जलानी पड़ती है और जलाने पर  किसानों  पर कार्यवाही की जाती है वही इन सब मुद्दों को लेकर दिन सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा स्थानीय प्रशासन एसडीएम महोदय के समक्ष इकट्ठे होकर ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन के माध्यम से किसानों द्वारा  यह बताया गया कि हमें नरवाई जलाने की छूट प्रदान की जाए जिससे हमारी रवि की फसल की बोनी हो सके ओर हम अपना ओर अपने परिवार का जीवन यापन कर सके क्योकि हम किसानो का एक मात्र सहारा खेती ही है

No comments:

Post a Comment