BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वसुधा आनंदम क्लब द्वारा आयोजन इंदिरा गांधी का एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 19, 2020

वसुधा आनंदम क्लब द्वारा आयोजन इंदिरा गांधी का एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई



रेवांचल टाइम्स जिले के ग्राम  अंजनिया में आज वसुधा आनंदम क्लब अंजनिया द्वारा इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का आयोजन पंडित रोहणी प्रसाद शुक्ला के घर पर किया गया । कार्यक्रम में बच्चों को इन दोनों महान विभूतियों के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही उन्हें तिलक लगाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

उपस्थित नागरिकों ने  एक दूसरे से इन दोनों महान विभूतियों के कार्यों को आपस मे साझा किया साथ ही कविताओं का प्रस्तुतिकरण किया । नारीशक्ति का महत्व बताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में पं.रोहणी प्रसाद शुक्ला , हेमन्त पटेल शिक्षक , शरद पटेल शिक्षक,शक्ति पटेल शिक्षक, अभय ज्योतिषी,स्वाति ज्योतिषी,रानी शुक्ला,कृष्णा नागवंशी, कुमारी विभा पटेल और कुमकुम शुक्ला उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment