रेवांचल टाइम्स मण्डला 19 नवम्बर 2020
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवम्बर की शाम 4 बजे से 19 नवम्बर की शाम 4 बजे तक 4 कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार निवास निवासी 35 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के वार्ड. नं.-1 निवासी 12 वर्षीय बालक, वार्ड नं.-13 नैनपुर निवासी 23 वर्षीय महिला एवं वार्ड नं.-15 नैनपुर निवासी 28 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:
Post a Comment