BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अदम्य शौर्य और साहस की प्रतीक हैं रानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा जी - राकेश तिवारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 19, 2020

अदम्य शौर्य और साहस की प्रतीक हैं रानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा जी - राकेश तिवारी




रेवांचल टाइम्स - जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा जी की जयंती

          भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बाई एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व इंदिरा गांधी जी की जयंती दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजन किया गया। रानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। देश के लिए उनके योगदानों को याद करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी अदम्य शौर्य और साहस का प्रतीक हैं। देश की आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने जिस बहादुरी और वीरता के साथ लड़ाई लड़ी उससे देश की आजादी के आंदोलन को एक दिशा मिली। एक सशक्त नारी के रूप में उन्होंने देश की नारी शक्ति के रूप में उदाहरण बनकर आजादी के आंदोलनों में नारी शक्ति के शामिल होने की राह प्रशस्त की। उनका योगदान अतुलनीय है जो देश के स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरण किया जाता है। उसी तरह देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने साहस व  शौर्य से दुनिया के बड़े बड़े देशों को भी चौंकाया था। उन्होंने राष्ट्रवादी नीतियों के कारण ही पाकिस्तान के दो टुकड़े किये गए। वैश्विक दबाब होने के बाद भी उन्होंने हार नही मानी और देश के लिए जंग जीतने में एक अहम भूमिका का निर्वहन किया। देश के लिए उनके योगदान अतुलनीय हैं। गरीबी हटाने की नीति के साथ ही देश के समग्र विकास की अवधारणा को उन्होंने गति प्रदान की। उनके नेतृत्व ने विश्व मे भारत की एक अलग पहचान बनाने का काम किया। आज उनके योगदानों को याद करने मात्र से ही हमें गौरव की अनुभूति होती है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रागिनी परते, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, एडवोकेट संजय चौरसिया, एडवोकेट रवि ठाकुर, हेमंत मोदी, अदीब गौरी, मुकेश कछवाहा, शिवराज कछवाहा, रामविलास झरिया, जीतराज कछवाहा, रजनीश रंजन उसराठे, नोरेन मंसूरी, सैयद मंजूरी नंदू भाईजान, जावेद कुरेशी, शिवम् तिवारी, कुलदीप कछवाहा, राजू सोनी, अनिल दुबे, सुभाष पांडे, हनी बर्वे, योगेश उपाध्याय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राधा गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीलू शुक्ला, राधा राय, अनीता तेकाम, रेखा परते, तंजिला अल्वी, आयशा खान सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment