BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 30, 2020

बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित

रेवांचल टाइम्स - मण्डला 29 नवम्बर 2020 उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत गेहूं प्रमाणित बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा रबी वर्ष 2020-21 के लिए गेहूं बीज की ऊँची किस्म के अंतर्गत 10 वर्ष से कम अवधि की गेहंं की किस्म पर एक हजार रूपये प्रति क्विंटल अनुदान दर निर्धारित की गई है। इसी प्रकार 10 वर्ष से अधिक अवधि की गेहूं की किस्म के लिए 100 रूपये प्रति क्विंटल अनुदान दर निर्धारित की गई है। इसी प्रकार गेहूं बीज की बौनी किस्म के अंतर्गत 10 वर्ष से कम अवधि की गेहूं की किस्म पर एक हजार रूपये प्रति क्विंटल अनुदान दर निर्धारित की गई है तथा 10 वर्ष से अधिक अवधि की गेहूं की किस्म के लिए 100 रूपये प्रति क्विंटल अनुदान दर निर्धारित की गई है। उपसंचालक ने बताया एनएनएफएसएम नॉर्म्स अनुसार प्रति कृषक अधिकतम 2 हेक्टेयर तक प्रमाणित बीज वितरण पर डीबीटी के माध्यम से अनुदान देय होगा। साथ ही एफपीओ के कृषकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment