रेवांचल टाईम्स - आज दिनांक 05.11.2020 को पुलिस अधि.विवेक अग्रवाल तथा अति.पुलिस अधि.संजीव उइके के निर्देशानुसार एस डी ओ पी परासिया अनिल शुक्ला तथा थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत के नेतृत्व में ग्राम जामुनझिरिया तथा ग्राम मायावाड़ी अवैध शराब हाथ भट्टी महुआ की बनाने की सूचना पर आबकारी विभाग परासिया की टीम प्रभारी सीमा कश्यप के साथ सन्युक्त टीम लेकर रेड कार्यवाही किया गया जो ग्राम मायावाड़ी मे लगभग 500 k.g लाहन 15 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति जीतेन्द्र पिता महताब धुर्वे उम्र 24 वर्ष नि.जामुनझिरिया का मिला जो मौके पर लाहन नष्ट किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई | ग्राम मायावाड़ी मे अवैध शराब बनाने के स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जो मौके पर शराब निर्माण करना नहीं पाया गया परन्तु करीब 2000 kg. महुआ की लाहन अलग अलग स्थान मे पाई गई | जो सम्पूर्ण लाहन को मौके पर ही आबकारी विभाग की मदद से नष्ट किया गया |
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में आबकारी विभाग परासिया जिला सहायक आबकारी अधि.सीमा कश्यप अपनी टीम के साथ, चौकी प्रभारी न्यूटन उनि पारस आर्मो, आर. 212 शरद चौहान, आर. 874 सनत तिवारी आर. 942 लोकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही


No comments:
Post a Comment