BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत ने एक दिवसीय नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन कर दी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 9, 2020

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत ने एक दिवसीय नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन कर दी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के आवाहन पर जिला डिंडोरी द्वारा एक दिवसीय नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आयोजित किया गया 

रेवांचल टाइम्स जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व एवं उनके कर्तव्यों की जानकारी का अभ्यास कराना एवं विद्यार्थियों के हित में अनेक प्रकार के कार्यों के बारे में चर्चा करना, शिक्षा जगत को आगे बढ़ाने में विद्यार्थी परिषद का योगदान,राष्ट्र हित में विद्यार्थी परिषद का योगदान, आत्मनिर्भर बनाने में विद्यार्थी परिषद का योगदान, अपनी मांगों को कैसे हम पूरा करा सकते हैं इन सभी विषयों पर विभिन्न सत्रो के माध्यम से चर्चा की गई। प्रथम सत्र उद्घाटन छात्र में पूर्व कार्यकर्ता एबीवीपी एवं वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कार्यपरिषद समिति के सदस्य पंकज सिंह तेकाम   मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

द्वितीय सत्र अ.भा.वि.प एक परिचय जिसमें नगर मंत्री सत्यम मानिकपुरी। तृतीय सत्र परिषद कार्य सत्र नगर अध्यक्ष प्रोफेसर विकास जैन। चतुर्थ सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति सत्र जिला संयोजक पवन बर्मन । पंचम सत्र आई एम कार्य नगर सह मंत्री नंदनी बर्मन। षष्टम सत्र समारोप सत्र नगर छात्रा प्रमुख शिल्पा बर्मन।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष  पंकज  तेकाम, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्कंद चौकसे,भारतीय जनता युवा मोर्चा हर्षवर्धन कटारे, आशीष सोनी पूर्व कार्यकर्ता, मनीष यादव जिला उपाध्यक्ष एबीवीपी, जिला संयोजक पवन बर्मन, नगर अध्यक्ष प्रो विकास जैन ,नगर मंत्री सत्यम मानिकपुरी, पूर्व नगर मंत्री लोकेश टांडिया, लक्ष्मण चंदेल ,नंदनी बर्मन,छात्र प्रमुख शिल्पा बर्मन, सालनी मोगरे,महेश यादव, नीलेश लोधी,दिव्यांश अग्रवाल, नीरज, गुलशनयादव, प्रवेश दिवेदी,हेमंत मोगरे पूजा लवेश ,नीरज राजपूत ,दिव्यांशु अग्रवाल ,नितेश अवधिया ,सौरव अवधिया, विकास मिश्रा ,सोनू गुप्ता,बाल किशन ,राज कुमार धुर्वे ,पंकज श्याम, पुष्पराज टांडिया, रोशनी धुर्वे ,माया मरावी, पूजा लवेश ,भारती साहू ,मनीषा बनाफर, केश्वरी श्याम, हेमलता मरावी  प्रमिला धुर्वे सलमान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.।

No comments:

Post a Comment