BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना अनुमति के चला रहा है कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर आदिवासियों बच्चों की मचा रखी है लूट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 3, 2020

बिना अनुमति के चला रहा है कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर आदिवासियों बच्चों की मचा रखी है लूट




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले में ऐसे अनेक फर्जी वाड़े के मामले सामने आ रहे जो बाहर से आकर और चंद पैसे की लालच में भोलेभाले आदिवासी कभी एक के चार तो कभी डबल करने तो कभी शिक्षा के नाम पर फर्जीबाड़ा और जिम्मेदार लोग अपनी आँखें बंद रखे हुये है और जब ये भोलेभाले लोग लूट जाते है तो जनप्रतिनिधियों और थाने के चक्कर काटते रहते है आखिर  समय रहते प्रशासन क्यों कार्यवाही नही करता है ये अब बड़ा सवाल बन गया है।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मवई विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम भाईबहन नाला के समीप एक पूजा कंप्यूटर के नाम पर दुकान संचालित है जहाँ पर भोलेभाले वाले बच्चों को कम्प्यूटर की सिखाने के नाम पर अनाब सनाब पैसे लिए जा रहा है वही   ग्रामीणों की माने तो कम्प्यूटर संचालक के पास किसी भी प्रकार की न कोई डिग्री डिप्लोमा और न ही प्रशासन से अनुमति मिली है पर एक द्वारा फर्जी id लेकर के कम्प्यूटर चलाया जा रहा है (पूजा कम्प्यूटर ) वही जानकारी के अनुसार पूजा कम्प्यूटर को अनुमति लालपुर की id लेकर को लेकर टिकराटोला में चला रहा हैं वही कम्प्यूटर संचालक मुकेश धारवैया निवासी ग्राम पंचायत खलोड़ी का निवासी बताया जा रहा हैं वही दूसरे ग्राम पंचायत लालपुर में अवैध कोचिंग सेंटर चला रहा हैं वही बच्चों और उनके अभिभावकों को संचालक के द्वारा कंप्यूटर की डिग्री बनाकर देना बताया जा रहा है वही कंप्यूटर कोचिंग क्लास चला रहा हैं वही संचालक मुकेश धारवैया 12 वी पास हैं और किसी भी प्रकार की कोई भी डिग्री नही होना बताया जा रहा हैं इसके बाद भी ये कैसे बच्चों की जिन्दगी और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है और किस तरह से कम्प्यूटर में ऑनलाइन के नाम से पैसे की लूट मचा के रखी है।



                इनका कहना है

लालपुर में पूजा कम्प्यूटर सेंटर से दुकान संचालित है जहाँ पर बच्चों को कम्प्यूटर सिखाया जा रहा है और उनसे महीने की फीस भी ली जा रही है और फ़ीस भी निर्धारित नही मनमाने फीस ली जा रही है कुछ लोगो ने शिकायत भी की पर कुछ नही हुआ और बच्चों को बिछिया और मंडला जाने से बच रहे है। पर एक बार इस सेंटर की जाँच होनी चाहिए जिससे किसी बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।

                             स्थानीय ग्रामीण श्याम सिंह धूर्बे

               वही कंप्यूटर संचालक के द्वारा कुछ भी कहने से बचा जा रहा और कुछ भी नही कुछ भी बताने से मना कर दिया है।

No comments:

Post a Comment