BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगल बचाओ अभियान नारा लगाने वाले अरविंद बाबा रक्षक ही बना भक्षक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 3, 2020

जंगल बचाओ अभियान नारा लगाने वाले अरविंद बाबा रक्षक ही बना भक्षक



रेवांचल टाइम्स डिंडोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत बजाग विकासखंड ग्राम पंचायत खमहेरा के पोषक ग्राम शीतल पानी शेराझर मे वन के उच्च अधिकारियों द्वारा सर्च वारंट देकर वन संपदा के संरक्षण अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई जिसमें 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिवकुमार राधेश्याम अरविंद बाबा एवं गणेश कुशराम की विरुद्ध अवैध रूप से रखी इमारती लकड़ी की बरामदी की गई है जिसमें 63 नग बीजा की पटिया 20 नग सरई की चौखट घर में रखी हुई बरामद की गई तथा मकान में लगी 12 नग सरई की चौखट तथा 29 नग वीजा की पटिया लगी हुई मिली जिसकी बरामदी नहीं की गई है उसका मुआवजा बनाया जाएगा विभागीय कार्यवाही में इन इन लकड़ियों की कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास बताई गई है विभाग की माने तो इनके परिवार के सदस्य हैं वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर हैं पर एक जिम्मेदार द्वारा इस तरह कार्य करना नियम के विरुद्ध है इस विषय में अरविंद बाबा द्वारा बताया गया है कि मेरे द्वारा वन जीवो के संरक्षण के लिए हर जगह उनके मरने की और शिकार करने की खबर देने के कारण मुझे विभाग द्वारा टारगेट बनाकर फंसाने की साजिश की जा रही है विभाग की कार्यवाही में जिला वन मंडल अधिकारी जिला डिंडोरी वन परीक्षेत्र अधिकारी बजाग करंजिया के अलावा अन्य रेजो डिप्टी रेंजर जी मौजूद थे...... 2016 में भी बाबा हुए थे गिरफ्तार गौरतलब है कि अरविंद बाबा जंगल बचाओ अभियान नारा लगाने वाले शख्स पर पूर्व में भी चमड़े की खाल वह देसी बंदूक रखने के मामले में वन विभाग ने 2016 में कार्यवाही की थी जिस पर उसे संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया गया था वर्तमान में बाबा जमानत पर है मामले को लेकर अरविंद बाबा द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा वन जीवो के संरक्षण के लिए हर जगह उनके मरने की खबर देने के कारण मुझे वन विभाग द्वारा टारगेट किया जा रहा है बाबा के अनुसार सुबह 5:00 बजे छापा डालने एवं लकड़ी बरामद के बाद भी विभागीय कर्मचारियों द्वारा 6 घंटे तक वही रहे जिससे 2016 में हुए पर षड्यंत्र की की तरह मुझे झूठे केस में फंसाने की तैयारी की गई है यही कारण है कि मेरे द्वारा मामले को लेकर बजाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है जानकारी के अनुसार कार्यवाही के लिए 60 सदस्य वन कर्मचारियों के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई




विभाग पर भी एक नजर... जानकारी के मुताबिक आज तलक जंगल बचाओ अभियान नारा लगाने वाले अरविंद बाबा द्वारा अगर गैरकानूनी काम किए जाते हैं तो आखिर वन विभाग का अमला कहां रहता है जंगल बचाओ मुहिम से जुड़े अरविंद बाबा के घर से बेशकीमती लकड़ी बरामद की जाती है तो आखिर वन विभाग का अमला इतने दिनों से क्या कर रहा था जबकि इस बीट में बीड गॉड से लेकर वन परीक्षेत्र अधिकारी की भी नजर बनी हुई होती है और वन की सुरक्षा के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी को रखा गया है इसके बाद भी लकड़ी की अवैध तस्करी कैसे यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल है अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी किस पर कार्यवाही करते हैं


रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment