BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैगा चक के राष्ट्रीय मानव को नहीं मिल पा रही मूलभूत सुविधाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 3, 2020

बैगा चक के राष्ट्रीय मानव को नहीं मिल पा रही मूलभूत सुविधाएं




रेवांचल टाइम्स जिला मुख्यालय डिंडोरी के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरकुटा के पोषक ग्राम कंदावानी आज से 5 साल पहले 2015 में बस्ती विकास योजना अंतर्गत बैगा चक के राष्ट्रीय मानव को सड़क में चलने का सौभाग्य प्राप्त होने के लिए सीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाना था पर सरपंच सचिव की भ्रष्टाचारी के चलते यहां सड़क आज भी नहीं बन पाई जिससे बैगा चक के राष्ट्रीय मानव इस रोड पर चलने से वंचित नजर आते हैं ग्राम कांदावानी मे बस्ती मार्ग स्कूल से पांडे के घर तक 230 मीटर की सड़क साढे सात लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जाना था पर सरपंच सचिव के मनमानी के चलते सड़क का 5 लाख 88 हजार रुपए का आहरण कर लिया गया पर इस सड़क को आज तक नहीं बनाया गया बैगा बाहुल्य तथा कम शिक्षित लोगों होने के चलते पंचायत कर्मियों द्वारा इन लोगों को बड़ी आसानी से बहला फुसला दिया जाता है और इनका पूरा फायदा उठाया जाता है और अभी तक इस रोड का काम पूर्ण नहीं किया गया है अधिकारी यहां सब देख कर भी खामोश बने रहते हैं जहां शासन प्रशासन की अनेक योजनाएं अंत्योदय परिवार तक नहीं पहुंच पाती है सरपंच सचिव की मनमानी के चलते इस भ्रष्ट और काले कारनामे से ग्रामीण काफी परेशान है और परेशान होकर अब ग्राम वासियों ने शिकायत का रास्ता अपनाया और अपनी आपबीती सुनाई तथा उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस संबंध में निष्पक्ष जांच कर न्याय उचित कार्यवाही की मांग की है अब देखना यह है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है या यहां मामला भी जांच में अटक कर रह जाएगा




रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment