रेवांचल टाइम्स -आज दिनांक 18 -11 - 2020 दिन बुधवार को मवई मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर ग्राम छूही तरेगांव जिला कवर्धा छत्तीसगढ़ राज्य से 27 महिलाओं की सुआ गीत टोली मवई आई हुई है ' ।जिन्होंने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी सुआ गीत गाकर अपनी त्योहारी खुशी का सुंदर इजहार किया ।
इन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दीपावली के पूर्व माता गौरा की प्रतिमा स्थापित कर इस सुआ गीत का आरंभ करते हैं ।जो देवउठनी एकादशी तक चलता है ।बताया जाता है की फसलों की कटाई ग हाई और अनाज के घर आने की प्रसन्नता से यह परंपरा जुड़ी हुई है ।यह टोली अपने आसपास के 4 -6 गांव और मोहल्ले मोहल्ले में जाकर इस तरह से सुआ गीत गाकर मनोरंजन करती है ।
रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट ।

No comments:
Post a Comment