रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मुख्यालय के अंतर्गत रानी अवंती बाई चौक मैं दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ अज्ञात युवकों द्वारा दो युवक पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे अज्ञात लोगों द्वारा दो युवक पर तलवार से घायल कर फरार होने में कामयाब हो गए जिन युवकों पर हमला हुआ है उनमें से एक का नाम शानू चौहान और दूसरे का नाम विक्रम चौधरी बताया जा रहा है जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है वही दूसरे युवक को मामूली चोटें आई है दोनों युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना लगते ही युवक के परिजन और पुलिस भी बड़ी संख्या में अपना बल लेकर जिला चिकित्सालय पहुँची और हमलावर कौन है वह किस उद्देश्य युवकों पर हमला किया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया घटना को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं चल रही है जिससे नगर में भय का माहौल बना हुआ है इसी के साथ कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment