रेवांचल टाईम्स - जिले में रेत चोरी का अबैध कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है अवैध रेत से हो रहा करोड़ों का पुल निर्माण मवई मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर मोहगांव रोड कनई नदी पर पुल निर्माण किया जा रहा है ।जहां वन परीक्षेत्र मवईसे रेत का उत्खनन हो रहा है वन परिक्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कार्य एजेंसी द्वारा लगाया गया बोर्ड जिसमें ठेकेदार अब्दुल अजीज द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है । वर्तमान में एक चौकीदार ही इसकी देखरेख कर रहा है जिसका नाम रतन सिंह है निर्माण कार्य से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में 6 ट्राली रेत का डंप हुआ बताया गया इससे पूर्व में अगल - बगल की नदी नालों से रेत निकाल कर काम किया जा रहा है ।
वही वन भूमि से हो रही रेत चोरी में वन अमला नाकाम साबित हो रहा है या कहे कि चंद रुपए की लालच में अधिकारी कर्मचारी अपना कर्तव्यों को भूल कर ठेकेदार को अभय दान देदिया गया है जिससे ठेकेदार दिन रात रेत चोरी कर शासकीय कामो में लगा सकें।
रेवांचल टाइम्स से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट ।

No comments:
Post a Comment