BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वर्षो से चली आ रही परम्परा को दीपावली के पर्व में आज भी निभा रहा है यादव समाज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 15, 2020

वर्षो से चली आ रही परम्परा को दीपावली के पर्व में आज भी निभा रहा है यादव समाज



रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में हर साल के बाद इस साल भी दीपावली त्योहार के बाद से ही अहीर, यादव लोग घर घर जाकर (जागरण जगाया ) जाता है ओर सभी घरों में जाकर दीप प्रज्वलन करके दान लिए बड़ी पुरानी मान्यता के साथ ये ग्वाल वंशी लोगो की परंपरा सनातन से चलते आ रही हैं जिसमे दीपावली के पर्व के बाद से मड़ई मेला तक यादव समाज के द्वारा नाचा जाता हैं जिसमें ग्वाल वंशी (अहीर )लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती हैं बड़ी मान्यता परम्परा हैं कि दीपावली अमावस्या के दिन हर घरों में अहीर लोगो का आना और घरों के अंदर जाकर मान्यता है कि जागना शुभ माना जाता हैं आज मुख्य रूप से भोरम यादव, दिया लाल यादव, कल्लू यादव , चिमलु यादव , धनी राम बंजारा , ओर समस्त यादव परिवार , की मौजदूगी में पूरा गांव , का भ्रमण किया गया 

      वही हरीश बिंझिया ने बताया कि दीपावली की पूजा के बाद यादव समाज के ये लोग सर्व प्रथम खेरमाई को जगा कर पूजा अर्चना करके पूरी गाँव, ओर हर घरों में जाकर जगाते हैं बड़ी परम्परा के साथ सभी घरों में जाते हैं और बेंड बाजा के साथ नाचते है ओर फिर जिन जिन घरों में वो नाचते है उन्हें फिर कुछ रुपये पैसे भी दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment