रेवांचल टाईम्स - एक दस वर्षीय बालक अपने दोस्तों के साथ रविवार को दोपहर पर पटाखे फोड़ रहा था।
डिंडोरी के अंतर्गत विकास खण्ड करंजिया के कस्बा बस्ती खोरखपुर के आवास टोला निवासी रामेश्वर वनवासी का दस वर्षीय पुत्र हरि वनवासी जो कि फटाखा फोड़ने के दौरान मौत हो गई वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरि वनवासी ने फटाखो को फोड़ने के लिए छोटे टीन और स्टील की गंजी का उपयोग कर रहा था जिस स्टील की गंजी में वो जो फटाखे फोड़ रहा था उसी स्टील की गंजी का टुकड़ा टूट कर बच्चे की गर्दन में जा घुसा परिजनों ने तत्काल बच्चे को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया जहाँ पर कर्मचारियों के द्वारा बालक को मृत घोषित कर दिया गया। वही जानकारी के अनुसार बालक के माता पिता मजदूरी करने शहर गए हुए है बालक अपने काका दादी के साथ रहता था वही इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।

No comments:
Post a Comment