BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुगम सड़क विकास की रक्तवाहिनी है बहु प्रतिक्षित मार्ग एवं पुल का हुआ भूमिपूजन - राजबहादुर सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 24, 2020

सुगम सड़क विकास की रक्तवाहिनी है बहु प्रतिक्षित मार्ग एवं पुल का हुआ भूमिपूजन - राजबहादुर सिंह



रेवांचल टाईम्स - विधानसभा शमशाबाद में नटेरन से बूधोर मार्ग के निर्माण की मांग विधायक श्रीमति राजश्री रूद्रप्रताप सिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी ।

          शमशाबाद में लगभग 12.44 करोड़ रू.के सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

शमशाबाद 23.11.2020 को व्यापक जनभावनाओं एवं जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सांसद राजबहादुर सिंह ने उक्त मार्ग को भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस 3 के अंतर्गत स्वीकृत करा दिया है । नटेरन से बूधोर मार्ग की लंबाई 17.97 कि.मी.एवं अनुबंधित लागत 10.75 करोड़ एवं विकास खण्ड नटेरन में ही शमशाबाद से महूंठा मार्ग पर सापन नदी पर ब्रिज निर्माण कार्य लंबाई 40 मीटर स्वीकृत लागत 1.61करोड़ होगी ।

       उक्त बहु प्रतिक्षित मार्ग एवं पुल का भूमिपूजन सांसद राजबहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं शमशाबाद विधायक श्रीमती राजश्री रुद्रप्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर सांसद सिंह ने कहा कि सुगम सड़क विकास की रक्तवाहिनी है । सड़कों के महत्व को सिर्फ भाजपा सरकार ने जाना है । आज प्रदेश एवं देश का हर गांव-शहर पक्की सड़कों से जुड़ गया है,जिससे लोगों को सुगम परिवहन का लाभ मिल रहा है,जिससे उनका समय एवं अपव्यय बच रहा है । उन्होंने पूर्ववती कांग्रेस सरकार के समय की सड़कों को याद कर परिवहन की दुर्दशा पर दशं कसा ।

भूमिपूजन अवसर पर विधायक राजश्री रूद्रप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादोन ने भी संबोधित किया ।आभार नटेरन सरपंच सीताराम डेलेरिया ने माना ।

कार्यक्रम के पश्चात प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें कृषकों को समय पर नहर के पानी एवं बिजली से हो रही परेशानियों के निराकरण के संबंध में एवं भोपाल से बीना तक फोरलेन के संबंध में वार्ता हुई ।

सांसद सिंह ने शमशाबाद दौरे के दौरान वन विभाग विश्राम गृह में नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक ली । बैठक में नगर में किये जा रहे निर्माण कार्य और नगर पंचायत द्वारा आगामी समय के लिए बनाई गई योजनाओं के संबंध में बिंदुवार जानकारी बैठक में ली ।

बाइट  सांसद राज बहादुर सिंह


 हेत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment