BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ट्वेटा का ब्लाकवार धरना स्थगित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 27, 2020

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ट्वेटा का ब्लाकवार धरना स्थगित


रेवांचल टाइम्स नैनपुर - प्रदेश में देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ने अपने ब्लाकवार क्रमिक धरना-प्रदर्शन, रैली, ज्ञापन के कार्यक्रम को आगामी दिनों तक के लिए स्थगित कर दिया है। ज्ञात होवे कि शिक्षाकर्मी, गुरूजी, संविदा शिक्षक काल की सर्विस की वरिष्ठता का लाभ देते हुए पेंशन और ग्रेजुएटी का लाभ देने तथा अनुकंपा नियुक्ति में पूरक अहर्ताओं को शिथिल करने की मांग को लेकर ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा पिछले 30 सितंबर से ब्लॉकवार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन का अन्य कर्मचारी संगठनों ने समर्थन करते हुए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो रही है, जिसे देखते हुए ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की समन्वय समिति एवं प्रांतीय कार्यकारिणी ने  ब्लाक स्तर पर किए जा रहे क्रमिक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को कोविड संक्रमण से संक्रमण की स्थिति को कुछ सामान्य होने तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। 

 एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी ने बताया कि  एसोसिएशन द्वारा 30 सितंबर से अब तक ब्लॉक -मंडला जिला मंडला, नारायणगंज जिला मंडला, नैनपुर जिला -मंडला, करंजिया जिला-डिंडौरी, पाटी जिला -बड़वानी, कुसमी जिला -सीधी, बैहर जिला -बालाघाट, रामा जिला-झाबुआ, खरगोन जिला-खरगोन, महेश्वर जिला-खरगोन, अलीराजपुर जिला-अलीराजपुर, पन्ना जिला-पन्ना, घोडा़डोंगरी जिला-बैतूल, बाजना जिला-रतलाम, सैलाना जिला-रतलाम, हर्रई जिला-छिंदवाड़ा, बीजाडांडी जिला मंडला, परसवाड़ा जिला- बालाघाट, सरदारपुर जिला धार, खकनार जिला- बुरहानपुर, बिछिया जिला- मंडला, आठनेर जिला -बैतूल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें शिक्षकों के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी अपनी सहभागिता दी। एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर ने अपने सदस्य शिक्षकों को गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन के स्थगन की स्थिति में सभी शिक्षक आम जनता को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए अभियान चलाकर प्रेरित करेंगे, साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ ही आम नागरिकों को अपने साथ नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से अवगत कराएंगे। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे आन्दोलन की इस मुहिम को सोशल मीडिया में अनवरत जारी रखेंगे।  ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर, महासचिव सुरेश यादव, मनीष पवार, शिरीन कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, सचिव हेमेंद्र मालवीय, संयुक्त सचिव अरूण कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रीति सुर्येश, मंजूषा शर्मा, सजीर कादरी, संजय शुक्ला, कमलेश शर्मा, बाबूसिंह डामोर, कमलेश गुप्ता, एलियास खान, विजय उपाध्याय,  नीरज दुबे, इरफान मंसूरी, बी एल साहू, सुशील नागेश्वर, नीरज गलफट, हीरानंद नरवरिया, संजीव सोनी ने शिक्षकों, अन्य विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों एवं आम नागरिकों से कोविड़-19 के संक्रमण से सावधान रहने तथा शासन प्रशासन को आवश्यक सहयोग करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment