BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में घर-घर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण कलेक्टर ने जारी किया आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 24, 2020

नैनपुर में घर-घर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण कलेक्टर ने जारी किया आदेश


रेवांचल टाइम्स - कोविड-19 के संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश मण्डला 24 नवम्बर 2020 नैनपुर विकासखंड में कोरोना के प्रकरणों का बढ़ना चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य प्रशासनिक अमला विषय की गंभीरता को समझते हुए कारगर कदम उठाना सुनिश्चित करें। किल कोरोना अभियान की तर्ज पर नैनपुर विकासखंड के प्रत्येक घरों में दस्तक देते हुए हर एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नैनपुर विकासखंड की कोविड-19 के संबंध में आयोजित बैठक में दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, एसडीएम नैनपुर शिवाली सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि शीत ऋतु में कोरोना का संक्रमण और बढ़ सकता है, अतः अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्हों ने कहा कि पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सूची गंभीरता से तैयार की जाए। इसी प्रकार उनकी यात्रा का विवरण भी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। संपर्क में आए व्यक्तियों की नियमानुसार सेम्पलिंग कराई जाए। होम आईसोलेट किए गए मरीजों की सतत् मॉनीटरिंग करें। जिनके घरों में समुचित व्यवस्था नहीं है उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन कराएं। होम आईसोलेशन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। होम आईसोलेशन की स्थिति में संबंधित घरों के सामने कोविड-19 से संबंधित पोस्टर लगाया जाए। उन्होंने कहा मरीजों को आवश्यकतानुसार संस्थागत आईसोलेट कराएं। कलेक्टर ने एसडीएम नैनपुर को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार कंटेनमेंट एरिया घोषित करें। ऑटो एवं अन्य यात्री वाहन चालकों से चर्चा कर उन्हें स्वयं मॉस्क लगाने, यात्रियों को मॉस्क लगवाने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाईश दें। समय-समय पर फ्लैगमार्च निकालें। उन्होंने बीएमओ को निर्देशित किया कि सेम्पल की संख्या बढ़ाई जाए। गर्भवती महिला एवं वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर सतत् नजर रखी जाए। बीएमओ स्वयं तथा अपने स्टॉफ की भी समय-समय पर सेम्पलिंग कराएं। 

बेवजह घूमने वालों पर करें कार्यवाही

 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि भीड़ वाले स्थानों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, अतः बेवजह घूमने वाले लोगों पर कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देशित किया कि व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें स्वयं मॉस्क लगाने तथा बिना मॉस्क लगाए ग्राहकों को सामग्री न देने संबंधी हिदायत दी जाए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाए। किसी भी दुकान में एक समय में 5 से अधिक ग्राहक नहीं होने चाहिए। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर भी कार्यवाही की जाए।

नगरीय क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं,

ग्रामीण अंचलों में कोटवारों से मुनादी कराएं

 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर को कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की गाड़ियों से कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी लोगों को दी जाए। इसी प्रकार ग्रामीण अंचलों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाए।

मड़ई में सिर्फ पूजा-पाठ की अनुमति दें

      कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसडीएम नैनपुर को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगने वाली मड़ई का आयोजन सांकेतिक रूप से ही किया जाए। मड़ई में सिर्फ पूजा-पाठ की अनुमति प्रदान की जाए। किसी भी स्थिति में मड़ई स्थल पर मेला न लगाया जाए। मड़ई में भी कोविड-19 के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

No comments:

Post a Comment