BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में आज मिले 4 कोरोना पाजीटिव मरीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 24, 2020

जिले में आज मिले 4 कोरोना पाजीटिव मरीज

 

रेवांचल टाईम्स - मण्डला 24 नवम्बर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर की शाम 4 बजे से 24 नवम्बर की शाम 4 बजे तक 4 कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया के वार्ड नम्बर-5 निवासी 59 वर्षीय महिला, नैनपुर के ग्राम पौंड़ी (चीचगांव) निवासी 24 वर्षीय महिला, वार्ड नं.-6 नैनपुर निवासी 48 वर्षीय पुरूष, ग्राम लखमाडुंगारिया नैनपुर निवासी 17 वर्षीय पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:

Post a Comment