रेवांचल टाइम्स:- एस डी ओ पी बरघाट द्वारा चलाया गया विशेष अभियान जिसके तहत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बरघाट के अंतर्गत आने वाले थानों में दिनांक 24/11/2020 को चिटफंड कंपनी/ सूदखोरों के विरुद्ध शिकायतों के निराकरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया इसी तारतम्य में थाना अरी क्षेत्र के शिकायतकर्ता थाने में उपस्थित हुए और चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध में आवेदन प्रस्तुत किए जिसमें थाना प्रभारी अरी देवेन्द्र उइके द्वारा बताया गया कि उक्त शिकायतों का निराकरण शीघ्र किया जाएगा।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment