BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लंबे समय से बादलपार से बेलपेट मार्ग पर बन रहा पुल अधूरा ग्रामीण जन हो रहे परेशान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 23, 2020

लंबे समय से बादलपार से बेलपेट मार्ग पर बन रहा पुल अधूरा ग्रामीण जन हो रहे परेशान

  



रेवांचल टाईम्स - ग्रामीणों को लिए नहीं है कोई डायवर्शन रोड कुरई विकासखंड की अंतर्गत बादलपार से बेलपेट मार्ग पर सापापार की नदी पर बन रहे पुल का कार्य समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात भी 40% कार्य भी  पूरा नहीं किया गया

 यह पुल बनाने के लिए शासन से 166 ,56 लाख की लागत से 5 साल की गारंटी में  पुल की लंबाई 7.5 मीटर  बनाया जा रहा है जो दिनांक  5.9.2018 प्रारंभ किया गया तथा इस कार्य को 4-3-2020 को पूर्ण होना था  यह पुल ठेकेदार राजलक्ष्मी कंट्रक्शन कंपनी गुना की के द्वारा निर्माण किया जा रहा है

 डायवर्शन रोड भी नहीं दिया गया ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

 बेलपेट से बादलपार के लगभग 30से 40 गांव के ग्रामीण जनों का आवागमन होता है पुल टूटने  के बाद डायवर्सन रोड नहीं दी गई जिससे ग्रामीणों को 10 किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ रहा है तथा ठेकेदार के द्वारा रोड के दोनों साइड नो एंट्री का बोर्ड भी नहीं लगाया गया जिससे राहगीर सीधे नदी और चले जाते हैं जिससे दोपहिया वाहन निकालने की कोशिश में गिर जाते हैं जिससे लोग चोटिल हो जाते हैं

 धीमी गति से चल रहा है  कार्य       

        वही लोगों ने बताया कि पुलिया का निर्माण काम बहुत ही भी धीमी गति से हो रहा है जिससे कार्य नहीं हो पा रहा है कार्य नहीं होने से ग्रामीणों और मरीजो को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

No comments:

Post a Comment