BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्व-सहायता समूहों को 146.22 लाख रुपये का किया बैंक ऋण लिंकेज वितरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 25, 2020

स्व-सहायता समूहों को 146.22 लाख रुपये का किया बैंक ऋण लिंकेज वितरण



रेवांचल टाइम्स - म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत म.प्र. के समस्त जिलों में क्रेडिट केम्प का आयोजन दिनांक 23 नवम्बर 2020 को किया गया । बालाघाट में कलेक्टर  दीपक आर्य एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. उमा महेश्वरी के कुशल मार्गदर्शन में जिले के स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 146.22 लाख रुपये का विभिन्न बैंको के माध्यम से बैंक लिंकेज ऋण राशि का वितरण किया गया।


     23 नवंबर को आयोजित कैम्प के माध्यम से माह नवम्बर में जिले के 83 स्व-सहायता समूहों को राशि रू. 113.50 लाख का बैंक लिंकेज एवं 68 स्व-सहायता समूहों को अनाहरित राशि रू. 32.72 लाख का उपलब्ध कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत दिनांक 23 नवम्बर 2020 को स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु विडियों कांफेंसिंग के माध्यम से क्रेडिट कैंप कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में अपरान्ह 03 बजे से किया गया। जिसमें समूह सदस्यों के साथ आनलाईन वेबकास्टिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया।


     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्व-सहायता समूह के सदस्यों से सीधे वार्तालाप करते हुए  विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की ग,ई जिससे  मुख्यमंत्री  द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे इसी तरह गतिविधियों कर आत्मनिर्भर बनने हेतु मार्गदर्शित किया गया। जिले में गठित स्व-सहायता समूहों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों जैसे -किराना दुकान, साइकिल रिपेरिंग दुकान, आटा चक्की, सिलाई सेंटर, ब्युटी पार्लर, स्टेशनरी दुकान, फोटोकापी दुकान, मनी ट्रान्सफर दुकान, सेन्ट्रीग कार्य, मोटर साइकिल रिपेरिंग, गल्ला ट्रेडिंग, कपडा दुकान, बर्तन दुकान, सेलुन, हाटेल, टेंट हाउस, एगरोल दुकान, मछली दुकान, चिकन दुकान, फर्निचर दुकान, कान्क्रेट मिक्चर शाप, मशरूम युनिट, अगरबत्ती निर्माण, हेण्डीक्राप्ट साजसज्जा उत्पाद, बेम्बु क्राफट, सब्जी उत्पादन, सेनेटरी रिपेकेजिग युनिट, मुर्तिकला कृति युनिट, मास्क निर्माण आदि हेतु राशि उपलब्ध करवाई गई।कार्यक्रमों को सफल बनाने में जिला परियोजना प्रबंधक  ओमप्रकाश बेदुआ, जिला प्रबंधक ममता मण्डाले एवं समस्त विकासखण्ड स्तरों के कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment