BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायत लांजी में महिला सशक्तिकरण बैंक लिकेज शिविर का हुआ आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 25, 2020

जनपद पंचायत लांजी में महिला सशक्तिकरण बैंक लिकेज शिविर का हुआ आयोजन

 


रेवांचल टाइम्स - दिनांक 23 नवंबर 2020 को म.प्र.डे.-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत लांजी के बीआरजीएफ भवन में सीसीएल केम्प का आयोजन किया गया। सीसीएल (बैंक लिंकेज) केम्प में लांजी अन्तर्गत बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा लांजी एवं म.प्र.डे.-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत स्व सहायता समूहों के अध्यक्ष सचिव एव सदस्य  बैंक लिंकेज केम्प में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखण्ड लांजी के विकासखण्ड प्रबंधक नरेन्द्र कुमार सोनवाने सहायक ब्लांक प्रबंधक शंकरलाल बिसेन, दिनेश कुमार राजाराम परते, कार्यालय सहायक सह कम्प्यूटर आपरेटर होलेश कुमार पांचे एवं कार्यालय परिचारक कुशनलाल मटाले, उपस्थित रहे।


     आजीविका मिशन की दीदीयों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्रेडिट केम्प कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस प्रसारण में मुख्यमंत्री द्वारा समूहो की दीदीयो से गतिविधि संबंधित चर्चा एवं भविष्य में समूह को किस प्रकार से आगे बढाये जाने तथा सीसीएल की राशि का सही लेन देन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि राशि का सही उपयोग गतिविधि में करे एवं सभी समूह दीदीयों को बैंक से लेन देन एवं ग्राम पंचायत में सहाभागिता तथा गांव की समस्यों को समूहों के जुडे जाने तथा अपनी बात को निडर होकर अपने जीवन में बदलाव के बारे में चर्चा करे। सभी बैंकों से बैंक लिंकेज स्वीकृति एवं वितरण किये हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।


      प्रसारण के माध्यम द्वारा छोटी छोटी गतिविधियों हेतु अधिक से अधिक लेन देन करने की सलाह दी गई । कार्यक्रम में  बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा लांजी से कटरे द्वारा सीसीएल की राशि 14 लाख रूपये का वितरण किया गया।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment