रेवांचल टाइम्स - सभा मंच पर धरने में बैठे नगर परिषद बरघाट से निकाले गए 48 श्रमिकों की अंशतः मांगे मानते हुए धरना समाप्ति का दबाब प्रशासन द्वारा बनाने की कोशिश की जा रही है
बरघाट 17 अक्टूबर 2020/ विगत 26 सितम्बर से लगातार विदित हो कि उसमे से एक श्रमिक इमरान शाह पिता इंदु शाह पिछले 09 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन क्रमिक भूख हड़ताल में बैठ गये थे जिसका स्वास्थ्य निरन्तर बिगड़ रहा था इमरान ने उपचार लेने से इनकार कर दिया व आनन फानन में अनुविभागीय अधिकारी बरघाट ने आज एक प्रतिनिधिमंडल बुलवाया जिसमें आंदोलन कर रहे श्रमिकों के मुखिया सुनील प्रजापति,आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ से अधिवक्ता मनीष शुक्ला ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत बरघाट श्री लिल्हारे व अन्य दो सदस्य मौजूद रहे।
और अंत मे 48 कर्मचारियों में से 20 कर्मचारियों को सोमवार से काम पर वापसी के साथ शेष बचे कर्मचारियों को 1 माह के अंदर सेवा में लिए जाने का अनुविभागीय अधिकारी व नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त करने की बात कही गई आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश विश्ववकर्मा व ऋषिकिशोर कुम्हारे ने जिला चिकित्सालय पहुँच कर इमरान खान को जूस पिलाकर इमरान का अनशन तुड़वाया।
आप की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत बोपचे ने उक्त जानकारी दी है बोपचे ने आगे बताया कि श्रमिको की मांग अंशतः मानी गई है और अधिकारियों द्वारा यह मौखिक आश्वासन दिया गया है पर कल शाम होते होते ही नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के सुर बदले हुए नजर आए और वे अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे है जिससे धरना में बैठे कर्मचारी संतुष्ट नही है और प्रेस विज्ञप्ति जारी करते तक पुनः अनशन जारी रखे जाने पर विचार विमर्श चल रहा है एक ओर बापू के बताये अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी यदि नागरिकों को अपनी मांग मांगने पर प्रशासन द्वारा दमनकारी नीति अपनाई जाएगी तो देश के नागरिकों व समाज के लिए चिंता का बिषय है अधिकारी की बातों से ऐसा प्रतीत हो रहा मानो उनका एक ही लक्ष्य हो धरना आंदोलन किसी भी तरह समाप्त हो जाये और वे अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अंतिम दम तक इन श्रमिको के साथ इनके अधिकार के लिए लड़ने कमर कस रखी है अनशन निरंतर जारी भी रखा जाता है तो आम आदमी पार्टी श्रमिको के समर्थन में उनके साथ रहेगी और लड़ाई लड़ेगी।

No comments:
Post a Comment