रेवांचल टाइम्स - कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए माॅ कालीघाट जनकल्याण समिती द्वारा निर्णय लिया गया कि माॅ काली मंदिर में मनोकामना ज्योति कलष की स्थापना एवं पूजा-अर्चना विगत कई वर्षाे से की जा रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कवारं नवरात्रा पर्व पर 17 अक्टूबर शनिवार को समय 7 बजे विधि विधान से ज्योति कलष की स्थापना की जाएगी। कोरोना संक्रमण काल एवं शासन के निर्देषों का पालन करते हुए महापर्व को मनाने का निर्णय लिया गया है। समिती द्वारा निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाकाली मंदिर के गर्भगृह में 02 ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी, इस मनोकामना ज्योति कलश में अधिक से अधिक परिवारों को सम्मिलित करने के उद्देष्य से प्रति व्यक्ति 301 रूपए की राषि जमा करने का प्रस्ताव लिया गया है।
माॅ काली मंदिर में ज्योति कलश स्थापना हेतु 301 रूपए की रषीद माॅ काली मंदिर मण्डई टेकरी वार्ड नं. 05 एवं अभिषेक रेडिमेड बस स्टैण्ड से प्राप्त कर सकते है। ज्योति कलष स्थापना मंदिर के पुजारी श्री ईष्वरी प्रसाद तिवारी के द्वारा उपस्थित सभी भक्तजनों को अपनी मनोकामना संकल्प कराते हुए ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। बता दें कि वर्तमान में माॅ काली मंदिर प्रांगण को और अधिक भव्य बनाने का समिती द्वारा कार्य कराया जा रहा है, कालीघाट जनकल्याण समिती लांजी द्वारा सहयोग की अपेक्षा श्रद्धालुओं से की गई है। मंदिर समिती द्वारा परिसर में सफाई आदि के कार्य किए जा रहे और नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है, जिसके लिए समिती अध्यक्ष युगेष रामटेक्कर, उपाध्यक्ष कैलाष गोस्वामी, झनकार किरनापुरे, सचिव राजकुमार कर्राहे, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मधुकर आसटकर, सतीष दुरूगकर, विषाल दुग्गड़, राजु मोहारे, रूपचंद रामटेक्कर, राजा महिमेरो, हुकुमचंद जुझार, सुरेंद्र पषीने, बबली मिश्रा, विषाल राउत, बबलू सिवालिया, मुकेष देवगड़े, गजानन बड़गैया, जसपास सिद्धू आदि प्रयासरत है।
- इनका कहना है
समिती द्वारा विगत नवरात्र से ही 02 ज्योति मनोकामना कलष रखे जाने का प्रस्ताव लिया गया था और इसके अलावा 01 अखंड ज्योति कलष रखे जाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना काल को देखते हुए संकल्प ज्योति कलष भी रखे जाएंगे और इसकी पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी ईष्वरी प्रसाद तिवारी द्वारा की जाएगी। सूची के अनुसार कलषो की स्थापना व विसर्जन मंदिर परिसर में ही की जाएगी, शासन के निर्देषों का पूरा पालन किया जा रहा है।
- युगेष रामटेक्कर, अध्यक्ष कालीघाट मंदिर समिति
कोरोना को देखते हुए 02 कलष रखे जाएंगे, कलष यात्रा इस बार नहीं निकाली जाएगी क्योंकि शासन के निर्देषो का पालन किया जाएगा।
- ईष्वरी प्रसाद तिवारी, पुजारी माॅ काली मंदिर लांजी
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment