रेवांचल टाइम्स - प्राप्त नामांकन पत्रों की हुई समीक्षा (जांच) 16 अक्टूबर, 2020 इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा उप चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन आज 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किये है। प्राप्त नामांकन पत्रों की आज 17 अक्टूबर का संवीक्षा (जांच) की जायेगी।
आज जिन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये है उनमें महेन्द्र टिकलिया (निर्दलीय), प्रेमचन्द्र वासीवाल (निर्दलीय), विक्रम सिंह गेहलोत (बहुजन समाज पार्टी), निर्मल चौहान (निर्दलीय), संतोष रत्नाकर (सपाक्स पार्टी), सुभाष चौहान (प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी), जगमोहन वर्मा (शिवसेना), शैलेश ठगेले (जनता पार्टी) तथा श्रवण देवड़ा (निर्दलीय) शामिल है। विक्रम सिंह गेहलोत ने पूर्व में भी नामांकन जमा किया है। प्राप्त नामाकंन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को की जायेगी। उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। आगामी 3 नवम्बर को मतदान होगा। मतों की गणना 10 नवम्बर को होगी। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 उम्मीदवार हैं।

No comments:
Post a Comment