BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अपनी मांगों को लेकर मंडी कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 1, 2020

अपनी मांगों को लेकर मंडी कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन




रेवांचल टाइम्स -आज से भूख हड़ताल पर रहेंगे मंण्डी कर्मचारी सिवनी गांधी भवन से लेकर  कलेक्टर कार्यालय तक  सिवनी जिले के समस्त  मंडी कर्मचारियों द्वारा शांतिपूर्वक रेली निकालकर अपनी मांगों को लेकर जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मंडी बोर्ड व मंडी कर्मचारियों के वेतन भत्ते व अन्य मांगों को लेकर मंडी कर्मचारी पूर्ण रूप से मैदान में आ चुके हैं।  संयुक्त मंडी संघर्ष मोर्चा बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में अनिश्चितकालीन बंद एवं धरना के साथ जिला स्तरीय रैली तथा 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आमरण अनशन के साथ आंदोलन का होगा आगाज ।

यूनियन के अध्यक्ष संजु अवधिया द्वारा बताया गया कि मंडी बोर्ड मंडी समिति के कर्मचारियों के वेतन भत्ते व अन्य मान वर्तमान तक शासन द्वारा नहीं माने जाने के कारण संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के द्वारा अनिश्चितकालीन बंद एवं धरना के सात जिला स्तरीय रैली एवं आज 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल आमरण अनशन प्रारंभ करते हुए आंदोलन जारी रखा जाएगा। सिवनी जिले की समस्त कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों द्वारा अनशन के दौरान  कोरोनावायरस की विषम परिस्थितियों को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शासन की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा।


अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment